फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YIDA will distribute compensation of Rs 1129 crore for the second phase in July

Noida News: यीडा दूसरे चरण के लिए जुलाई में वितरित करेगा 1129 करोड़ का मुआवजा

Sun, 16 Jun 2024 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
YIDA will distribute compensation of Rs 1129 crore for the second phase in July
- लखनऊ में 20 जून को होगी नोएडा एयरपोर्ट के प्रगति की समीक्षा, 10 फीसदी किसानों ने नहीं लिया है मुआवजा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) दूसरे चरण के कामों को गति देने के लिए जुलाई में 1129 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को देगा। इसके लिए अब तक इसका तीन गुना यानी 3,664 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। ऐसे में लैंड बैंक मजबूत करने के लिए यीडा जुट गया है।
नोएडा एयरपोर्ट की प्रगति की समीक्षा 20 जून को लखनऊ में शासनस्तर पर की जाएगी। जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट में जमीन आने पर मुआवजे का पैसा नहीं लेने वाले किसानों को 20 जून तक का मौका दिया है। एयरपोर्ट के लिए चिह्नित जमीन के करीब 90 फीसदी किसानों ने मुआवजा ले लिया है और करीब 10 प्रतिशत तक किसानों ने नहीं लिया है। प्रशासन तय समय सीमा के बाद यह पैसा ट्रेजरी विभाग में डाल देगा।
विज्ञापन

ऐसे में यीडा ने पहले चरण के काम के साथ ही आगे की कार्ययोजना पर भी रिपोर्ट तैयार की है। इसमें एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए 1365 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की योजना है। इसके लिए रान्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, वीरमपुर व दयानतपुर गांव जमीन चिह्नित की गई है। यहां रहने वाले करीब साढ़े 12 हजार परिवारों को प्राधिकरण ने मॉडलपुर और फ्लैंदा बांगर में फ्लैट बनाकर बसाने की तैयारी है। शासन ने इस परियोजना के लिए 1,296 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित कर दिया है। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डाॅ. अरुणवीर सिंह ने बताया, एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए किसानों को जमीन का मुआवजा दिया जा रहा है। हमारी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed