फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yida- Park and green belt will give the message of yoga, statues with yoga postures will be installed

Noida News: यीडा- योग का संदेश देंगे पार्क व ग्रीन बेल्ट, लगेंगी योग मुद्रा वाली मूर्तियां

Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Yida- Park and green belt will give the message of yoga, statues with yoga postures will be installed
योग का संदेश देंगे पार्क व ग्रीन बेल्ट, योग मुद्रा वाली मूर्तियां लगेंगी
विज्ञापन

- यमुना प्राधिकरण लगाएगा आकर्षक स्ट्रीट फर्नीचर, हरियाली व सुंदरता पर खर्च किए जाएंगे करोड़ों रुपये

सीएल मौर्य
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के पार्क और ग्रीन बेल्ट में योग मुद्रा वाली मूर्तियां लगाई जााएंगी। इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति आकर्षित करना है। इनके अलावा सेक्टरों में आकर्षक स्ट्रीट फर्नीचर भी लगाए जाएंगे। इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है। अधिकारियों के सामने प्रस्तुतीकरण कर इसके अंतिम रूप देने के बाद विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाएगा।
यमुना प्राधिकरण ने योग की महत्ता को बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए अपने सेक्टरों के पार्कों व ग्रीन बेल्ट में योग को भी स्थान दिया गया है। सेक्टर के पार्कों व ग्रीन बेल्ट व योग मुद्रा वाली मूर्तियां लगाई जाएंगी। योजना के मुताबिक सेक्टर के हर ब्लॉक में बड़ा पार्क विकसित किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट व सड़क के डिवाइडर के बीच में मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसमें योग मुद्रा वाली मूर्तियां शामिल हैं। वहीं लोग आराम से बैठ सकें इसके लिए आलीशान व आराम दायक स्ट्रीट फर्नीचर लगाए जाएंगे। इस पर करीब 38 से 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


सितंबर में भरी जाएगी उड़ान
सितंबर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही यीडा सिटी के आवासीय व औद्योगिक सेक्टरों में गतिविधियां बढ़ जाएंगी। प्राधिकरण के सबसे पुराने आवासीय सेक्टर-18 व 20 के आवंटियों ने मकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने आंतरिक विकास कार्य तेज कर दिए हैं। सीवर, सड़क, नाली व विद्युतीकरण के साथ पार्कों व ग्रीन बेल्ट विकसित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यीडा सिटी में पर्याप्त हरियाली और सुंदरता हो इसको लेकर खास योजना बनाई है। पार्कों व ग्रीन बेल्ट को थीम आधारित विकसित करने की परिकल्पना तैयार की गई है। जल्द ही प्रस्तुतीकरण कर विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाएगा। - डॉ़ विपिन जैन, एसीईओ यमुना प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed