{"_id":"69d7be1d66a1099bfc027aea","slug":"yeida-to-shut-down-pgs-and-guest-houses-in-supertech-upcountry-villas-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91955-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपरटेक अपकंट्री के विला में खुले पीजी व गेस्ट हाउस बंद कराएगा यीडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपरटेक अपकंट्री के विला में खुले पीजी व गेस्ट हाउस बंद कराएगा यीडा
विज्ञापन
- सीईओ ने बनाई कार्रवाई के लिए समिति, जांच में लापरवाही मिलने पर खुद बंद कराने का लिया फैसला
माई सिटी रिपाेर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के सेक्टर-17ए में बनी टाउनशिप सुपरटेक अपकंट्री के कई विला में पीजी और गेस्ट हाउस संचालित किए जा रहे हैं। कई विला के बेसमेंट में क्लाउड किचन बना लिए गए हैं। अब यीडा इन्हें बंद कराएगा। इसके लिए सीईओ ने तीन अधिकारियों की टीम बनाई है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर कराई गई जांच में सामने आया है कि टाउनशिप के अंदर कई विला में तय भू-उपयोग के विपरीत पीजी और गेस्ट हाउस खुले हैं। इन्हें बंद कराने के लिए पूर्व में एनसीएलटी द्वारा तय आईआरपी हितेश गोयल को भी पत्र भेजा गया था। उनके स्तर पर भी कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में स्थानीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए इन पीजी और गेस्ट हाउस के साथ अवैध किचन को बंद कराने का आदेश किया गया है।
अवैैध भू-उपयोग को बंद कराने की कार्रवाई ओएसडी शैलेंद्र सिंह की निगरानी में तीन सदस्यीय समिति करेगी। इसमें जीएम प्रोजेक्ट और जीएम प्लानिंग को भी रखा गया है। समिति कार्रवाई के बाद सीईओ को रिपोर्ट सौंपेगी।