फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YEIDA to develop 10 new plots in Apparel Park

Noida News: अपैरल पार्क में 10 नए भूखंड विकसित करेगा यीडा

Sat, 01 Nov 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
YEIDA to develop 10 new plots in Apparel Park
जल्द शुरू होंगे विकास के काम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपैरल पार्क में भूखंडों की मांग को देखते हुए यमुना प्राधिकरण यहां विकास के काम तेज कर रहा है। यहां 10 नए भूखंड की योजना जल्दी ही लॉन्च की जा सकती है। इसके लिए यहां विकास कार्य भी शुरू कराए जाएंगे।
अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिनों कई उद्यमी सीईओ राकेश कुमार सिंह से मिले। इस दौरान अपैरल पार्क में भूखंड की मांग रखी गई। सीईओ ने मांग को देखते हुए सेक्टर-29 में बचे हुए भूखंडों के लिए जमीनों के विवाद खत्म कराते हुए विकास कार्य यहां तेज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

अब यहां बी-1 से लेकर बी-10 तक भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। करीब 3.30 करोड़ रुपये इस काम पर खर्च किए जाने हैं। विकास कार्य पूरे होते ही यहां योजना लांच कर दी जाएगी। इसके बाद उद्यमी भूखंड आवेदन के लिए प्रक्रिया पूरी करा पाएंगे। पिछले दिनों एक भूखंड के लिए 17 आवेदन आने के बाद यमुना प्राधिकरण भी इस सेक्टर में मांग को महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed