{"_id":"5e0e50c58ebc3e87be2cf668","slug":"yeida-s-15-services-will-be-available-online-from-january-15-grnoida-news-noi4832184177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटी 15 जनवरी से घर बैठे ले सकेंगे यीडा की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटी 15 जनवरी से घर बैठे ले सकेंगे यीडा की सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जनवरी से ऑनलाइन मिलेंगी यीडा की 15 सेवाएं
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण से जुड़ी 15 सेवाएं 15 जनवरी से ऑनलाइन हो जाएंगी। आवंटी इनके लिए घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। लोगों को प्राधिकरण दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
आवासीय, इंडस्ट्री, संस्थागत व बिल्डरों को मिलाकर यमुना प्राधिकरण के 34 हजार से अधिक आवंटी हैं। लोग प्राधिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए प्राधिकरण आते रहते हैं। इससे उनका समय भी अधिक लगता है। एक टेबल से दूसरे टेबल तक फाइलों के जाने में भी समय लगता है। आवंटी के आने से कर्मचारी भी परेशान होते हैं। उनका भी काम बाधित होता है। कई बार कम समय में काम कराने के लिए अनुचित मांग किए जाने की भी शिकायतें सुनने में आ जाती हैं। ऑनलाइन सेवाएं होने से ये सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आवंटी घर बैठे यमुना प्राधिकरण की वेबसाइट पर आवेदन कर सेवाएं प्राप्त कर सकता है। रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के कारण कर्मचारी भी इन सेवाओं को समय पर आवंटी तक पहुंचाने को बाध्य होंगे। उच्चस्तरीय अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे, जिससे तय समय पर सभी के काम हो सकेंगे।
सेवाएं दिन आवासीय दिन ग्रुप हाउसिंग
संपत्ति का ट्रांसफर 14 7
ब्लड रिलेशन में संपत्ति का ट्रांसफर 10 7
आवंटी की मृत्यु होने पर संपत्ति का ट्रांसफर 60 7
सह आवंटी को शामिल करने की अनुमति 07 7
मोर्टगेज परमिशन 7 5
डुप्लीकेट पेपर देना 30 3
आवंटित संपत्ति का रेस्टोरेशन 30 30
लीज डीड करना 14 30
लीज डीड कराने को अतिरिक्त समय 14 7
बकाया धनराशि की गणना 10 -
नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करना 10 -
पता बदलना 7 -
एकमुश्त भुगतान 10 -
एग्रीमेंट टू लीज कराना 10 -
संपत्ति को सरेंडर करना 18 -
यमुना प्राधिकरण को पेपरलेस बनाना है। इसके लिए 15 जनवरी की तिथि तय की गई है। इस अवधि के बाद सभी आवंटियों को प्राधिकरण से किसी काम के लिए दफ्तर नहीं आना पड़ेगा, बल्कि ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। हर सेवा के लिए दिन तय कर दिया गया है। इसकी उच्चस्तरीय निगरानी की जाएगी, ताकि समय पर सभी काम हो सकें। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण को पेपरलेस होने में छह माह और
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी पेपरलेस की राह पर चल रहा है। पेपरलेस बनाने का जिम्मा टेक महिंद्रा को दिया गया है। इस पर करीब 54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पेपरलेस होने में अभी छह माह और लगेंगे। इसके बाद आवंटियों को सभी सेवाएं घर बैठे देने का दावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी कर रहा है।