फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna wreaked havoc, thousands of acres of crops destroyed

Noida News: यमुना ने मचाई तबाही, हजारों बीघा फसल बर्बाद

Thu, 04 Sep 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yamuna wreaked havoc, thousands of acres of crops destroyed
- कई गांवों में धान और उड़द की फसल में भारी नुकसान
विज्ञापन

- चिलकाना क्षेत्र में डेढ़ सौ बीघा जमीन में कटाव होने से बह गई पाॅपुलर की फसल

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर/ नकुड़/ लखनौती/ चिलकाना। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद यमुना नदी उफान पर है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना नदी के तटवर्ती गांवों के खेतों में पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई। इससे धान, गन्ना, हरा चारा, उड़द और सब्जियों की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं।


नकुड़ ब्लॉक के गांव टाबर, मंधौर, काजीबांस, नसरुल्लागढ, फतेहपुर जट्ट, बाधी, नाहर माजरा, रानीपुर, डाल्लेमाजरा, सहसपुर जट व धुंधामाजरा आदि गांवों के किसानों की हजारों बीघा फसलों में नुकसान हुआ है। तहसीलदार प्रियंक सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जा रहा है और कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। लखनौती क्षेत्र के सनौली, बानुखेड़ी, बल्ला मजरा, हलवाना, नाई मजरा, दौलतपुर, कुंडा कला, बेगी, सराजपुर, कुंडा खुर्द आदि गांवों में भी फसलें जलमग्न हो गई है। लगातार पानी जमा रहने से गन्ने की पैदावार भी प्रभावित होने का डर है। खेतों में दो से पांच फीट तक पानी खड़ा है।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर, भूखड़ी तथा नारायणपुर के करीब 15 किसानों की जमीन यमुना की भेंट चढ़ गई है। इस पूरी जमीन में टोडरपुर, भूखड़ी तथा नारायणपुर के किसानों की गन्ना तथा पॉपुलर के पेड़ खड़े हुए थे। गांव के मोहन, विकास, विक्रम, शुभम, अजीत, सुंदर, सेठपाल, प्रेम, रमेश, जगपाल, मेहर चंद, बिजेंद्र, अजब सिंह, जतनसिंह , जयपाल, सेठपाल, नारायणपुर के अच्छे सिंह आदि की करीब 150 बीघा जमीन नदी के किनारे स्थित थी। इस पूरी जमीन में किसानों ने पॉपुलर के पेड़ लगाए हुए थे। नदी के किनारे की जमीन में कटाव होने से यह पेड़ यमुना नदी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- हथिनीकुंड से छोड़ा गया एक लाख 88 हजार क्यूसेक पानी
मिर्जापुर। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। गेज रीडर शेर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात के समय 12 बजे सर्वाधिक एक लाख 88 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। पानी कम तो हुआ, लेकिन एक लाख क्यूसेक से कम नहीं हो पा रहा है। इसके चलते पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों नहरें बंद हैं। रात में यदि बारिश होती है तो पानी फिर से बढ़ने के आशंका है। हालांकि शाम को 5 बजे एक लाख 71 हजार 346 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया।
- हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े गए पानी का आंकड़ा

बुधवार सुबह छह बजे 168883
सात बजे 163994

आठ बजे 162789

नौ बजे 160368

दस बजे 158752

11 बजे 159353

दोपहर 12 बजे 157951
एक बजे 158552

दो बजे 161567

तीन बजे 162789

शाम चार बजे 165211
शाम पांच बजे 171346
नोट : जलस्तर क्यूसेक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed