फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna water level rises again, farm houses and fields submerged

Noida News: फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, फार्म हाउस और खेत जलमग्न

Thu, 28 Aug 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level rises again, farm houses and fields submerged
- डूब क्षेत्र में पुश्ता पर लगा पानी, फार्म हाउस खाली कर पुश्ता पर पहुंचे लोग, इस साल दूसरी बार बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। बुधवार रात से पानी बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। बृहस्पतिवार तक पानी 3 से 5 फीट तक बढ़ गया। डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्म हाउसों में पानी भर गया। साथ ही आसपास खेत भी जलमग्न हो गए। फार्म हाउसों में रहने वाले लोगों ने पुश्ता पर शरण ली है। हालांकि अब तक शरण लिए लोगों तक प्रशासन की तरफ से मदद नहीं पहुंची। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि जलस्तर बढ़ गया था, लेकिन बाढ़ की आशंका नहीं है।

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण पिछले सप्ताह यमुना का जल स्तर बढ़ गया था। दो दिन जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। अब हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में हुई भारी बारिश के कारण फिर यमुना में पानी छोड़ा गया है। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसका असर गौतमबुद्ध नगर में डूब क्षेत्र में दिखा। डूब क्षेत्र में 3 से 5 फीट तक पानी भर गया। पुश्ता तक पानी पहुंच गया। अवैध फार्म हाउस और खेत जलमग्न हो गए। फार्म हाउसों में पानी घुसने से वहां रहने वाले लोगों को फिर पुश्ता पर शरण लेनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह तक पानी लगातार बढ़ता रहा। हालांकि दोपहर बाद जलस्तर में गिरावट आई। सुबह ओखला बैराज पर जल स्तर 198.25 मीटर रहा था। शाम के समय मामूली गिरावट हुई है।
विज्ञापन

जेवर के चार गांवों में धुसा यमुना का पानी

यमुना सिटी (संवाद)। यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण जेवर के कई इलाकों में पानी दोबारा घुसने लगा है। पिछले बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर कम होने से किसानों ने राहत की सांस ली थी। बुधवार शाम से दोबारा जलस्तर बढ़ने लगा। इसके चलते यमुना नदी से सटे जेवर, रबूपुरा और दनकौर के कुछ गांवों के खेतों में दोबारा से बाढ़ का पानी घुसने लगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने किसानों को अलर्ट किया है। हरियाणा के यमुना नगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से दो दिनों तक 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण नदी का पानी अपने मुख्य धारा से बाहर निकलकर जेवर के कानीगढ़ी, शमशमनगर, पुरननगर और झुप्पा गांव के खेतों तक पहुंचने लगा है। नदी का पानी खेतों में घुसने से धान, सब्ज़ी और पशुओं के चारे की फसलें जलमग्न होने लगी हैं। शमशमनगर के किसानों का कहना है कि लगभग 400 बीघा में लगी फसल बर्बाद हो गई है। निचले इलाकों में लगे धान व सब्जी की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कानीगढ़ी के किसानों को करीब 250 बीघे में लगी फसल के नुकसान का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों से करीब 50 मीटर दूरी तक पहुंचा पानी
दनकौर (संवाद)। यमुना का जलस्तर बढ़ने से लतीफपुर आदि गांव के बाहरी छोर बने घरों से करीब 50 मीटर दूर तक पानी आ गया है। किसानों की धान समेत अन्य फसलें पानी में डूब गई हैं। ग्रामीण हरिदत्त शर्मा व वेदपाल कौशिक ने बताया कि मकनपुर खादर व लतीफपुर आदि गांवों का खादर का जंगल पूरी तरह पानी में डूब गया है। घरों से कुछ दूरी पर ही पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed