फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna water level reaches near danger mark

Noida News: खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर

Wed, 23 Jul 2025 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level reaches near danger mark
हथिनीकुंड से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, दिल्ली सरकार की निगरानी तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर 204.13 मीटर पर था जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा नीचे है। हालांकि, शाम 7 बजे से जलस्तर कम होने लगा लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण सतर्कता बरती जा रही है।


सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जो बुधवार को दिल्ली पहुंचा। इसके बाद बुधवार शाम को 50 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है जो कल तक पहुंचेगा। इससे यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है। अगर जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है तो हाथी घाट, एमनेस्टी मार्केट, मजनूं का टीला, यमुना विहार, सोनिया विहार और यमुना खादर जैसे निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा है। यदि एक लाख क्यूसेक या इससे अधिक पानी छोड़ा जाता है तो चेतावनी जारी की जाएगी। तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर निचले इलाकों में बोट तैनात होंगी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed