फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna water level reaches 203.57 meters near the danger mark

Noida News: यमुना खतरे के निशान के पास 203.57 मीटर पहुंचा जलस्तर

Sun, 09 Jul 2023 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level reaches 203.57 meters near the danger mark
बाढ़ नियंत्रण विभाग सतर्क, प्रशासन ने कराई मुनादी
विज्ञापन


45000 : क्सूसेक पानी छोड़ा गया यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से 204.5 : मीटर जलस्तर लोहा पुल पर होते ही चेतावनी हो जाती है जारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इससे नदी के निचले हिस्से में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने रविवार शाम को ही यमुना खादर इलाके में मुनादी करानी शुरू कर दी है। लोगों के लिए ऊपरी इलाके में टेंट लगाने शुरू कर दिए गए हैं। यमुना खादर क्षेत्र में खेती करने वाले लोगों को पानी पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से रविवार सुबह करीब 45000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रात में करीब एक लाख क्यूसेक और पानी छोड़े जाने की सूचना है। इससे 11 जुलाई को यमुना में बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है।
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने फ्लड कंट्रोल विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा है। यमुना के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित दूसरे स्थानों पर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि बाढ़ के बचाव के लिए जितने भी उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं उनका भी निरीक्षण किया जा चुका है। दिल्ली के अंदर 16 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। दिल्ली सरकार नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के रहने व खाने का इंतजाम कर रही है।
विज्ञापन

---
205.33 मीटर है खतरे का निशान
रविवार को शाम पांच बजे तक पुराने लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर करीब 203.57 मीटर तक मापा गया। यहां चेतावनी का स्तर 204.5 मीटर है और 205.33 मीटर खतरे का निशान अंकित किया गया है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में जिस तरह से तेज बारिश हो रही है, यदि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ेगा तो अचानक भारी मात्रा में वहां से पानी एक साथ छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



1978 में आई थी भयंकर बाढ़दिल्ली में 1978 में भयंकर बाढ़ आई थी, उस साल हथिनी कुंड बैराज से एक साथ 224390 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके कारण लोहा पुल पर यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद 2010 और 2013 में भी दिल्ली में बाढ़ आई थी, दोनों बार लोहा पुल पर यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed