फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Expressway overturns double-decker bus, 35 injured

यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर, 35 यात्री घायल

Tue, 26 Nov 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway overturns double-decker bus, 35 injured
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस। - फोटो : Grnoida
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 35 घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर दिल्ली से आगरा होते हुए बिहार जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बीटा-2 थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट से दो किमी पर हुए इस हादसे में बस में सवार 35 से अधिक यात्री घायल हो गए। कई यात्री मामूली रूप से भी चोटिल हुए। हादसे का कारण बस का आगे का टायर फटना बताया जा रहा है। बस पलटने से यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात भी बाधित हुआ। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों और फोर्स ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक ड्राइवर साइड का टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर की तरफ पलट गई। हादसे के समय 70 सीटर बस में सौ से अधिक यात्री सवार थे। इनमें से 35 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में बिहार निवासी सादबाम के हाथ का पंजा कट गया और एक युवक का पैर कुचल गया। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पहले एक्सप्रेसवे कर्मी और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर चीख पुकार मची थी। घायलों को बस से निकालकर पीसीआर और एंबुलेस की मदद से कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने जारी की घायलों की सूची
बीटा-2 थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायलों की सूची जारी की है। इनमें सनोज, रविंद्र, लालबाबू यादव, बी यादव, हरिराम यादव और कैलाश अस्पताल में भर्ती बिहार निवासी धर्मेंद्र, भुन्ना, लक्ष्मण कुमार यादव, सुनील कुमार झां, सत्य नारायण, शम्भू मांझी, सत्यदेव यादव, रघु यादव, महेश यादव, रामनाथ यादव, संतोष साहू, कामेश्वर यादव, जमार, रामकल्याण, निर्मल पंडित, केदार आदि शामिल हैं। कई अन्य यात्री भी चोटिल हुए हैं, उन्होंने निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस मालिक पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा
प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलटी थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। दो की सीट पर तीन-तीन यात्रियों को बैठाया गया था। बस मालिक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed