फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority will build a new city in 10,500 hectares near Agra

विशेष ध्यानार्थ : आगरा केंद्र

Sat, 18 Nov 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority will build a new city in 10,500 hectares near Agra
आगरा के पास 10,500 हेक्टेयर में नया शहर बसाएगा यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन


- मास्टर प्लान-2031 की तैयारी शुरू, 11 लाख की आबादी के लिए विकसित की जाएंगी सुविधाएं
- उद्योगों के साथ ट्रांसपोर्ट हब से मिलेगा रोजगार, हरियाली भी होगी भरपूर

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) आगरा के पास नया शहर बसाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार किया जा रहा है। नए शहर में औद्योगिक इकाइयों के साथ ट्रांसपोर्ट हब पर विशेष जोर दिया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 15 फीसदी भूमि ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित की जाएगी। औद्योगिक विकास होने से आगरा और आसपास के निवासियों को रोजगार के लिए घर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। मास्टर प्लान से संबंधित प्रस्ताव 28 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे।
दिल्ली एनसीआर के शहरों में जनसंख्या के बढ़ते दबाव को देखते हुए यीडा ने आगरा के पास अधिसूचित क्षेत्र में 10,500 हेक्टेयर में नया शहर विकसित करने की तैयारी शुरू की है। नया शहर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान-2031 में नए शहर की आबादी लगभग 11 लाख होने का आकलन किया गया है। इसी आबादी को ध्यान में रखकर मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य योजनाएं तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन


आगरा में पर्यटन की अच्छी संभावना को देखते हुए नए शहर के कुल क्षेत्रफल का 7 फीसदी हिस्सा टूरिज्म के लिए आरक्षित किया जाएगा। वहीं आगरा और आसपास के जिलों के निवासियों को रोजगार दिलाने के लिए नए शहर में औद्योगिक विकास पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। शहर की 25 फीसदी जमीन इंडस्ट्री के लिए आरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------

नए शहर में किसके लिए कितनी जमीन होगी आरक्षित

इंडस्ट्री - 25 फीसदी
आवासीय - 20 फीसदी

व्यावसायिक - 4 फीसदी
ट्रांसपोर्ट - 13 फीसदी
ग्रीन बेल्ट - 15 फीसदी

पर्यटन - 7 फीसदी

मिश्रित उपयोग - 7 फीसदी
----------

कोट


आगरा के पास नया शहर बसाया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार किया जा रहा है। नए शहर में मूलभूत सुविधाओं के साथ उद्योग, ट्रांसपोर्ट और हरियाली पर विशेष जोर रहेगा। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed