{"_id":"68ff82c8c1d5e3753a05b23e","slug":"yamuna-authority-to-develop-heritage-city-in-vrindavan-noida-news-c-23-1-lko1064-78979-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वृंदावन में हेरिटेज सिटी का हाइब्रिड मॉडल पर विकास करेगा यमुना प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वृंदावन में हेरिटेज सिटी का हाइब्रिड मॉडल पर विकास करेगा यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
मथुरा सेंटर के लिए उपयोगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
-735 एकड़ में प्रस्तावित परियोजना में थीम आधारित विकास पीपीपी माॅडल पर करने की योजना
- आवासीय व व्यावसायिक विकास खुद प्राधिकरण करेगा
-7 नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में रखा जाएगा एजेंडा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राया अर्बन सेंटर में वृंदावन के पास विकसित हो रही हेरीटेज सिटी को यमुना प्राधिकरण हाइब्रिड माॅडल पर विकसित करेगा। प्राधिकरण की योजना है कि करीब 735 एकड़ में विकसित हो रहे हेरीटेज सिटी में थीम आधारित पार्क, आध्यात्मिक केंद्र व अन्य सुविधाएं पीपीपी मॉडल पर बनाई जाएं। वहीं, आवासीय व व्यावसायिक सेक्टरो का विकास खुद प्राधिकरण करे। इसके लिए सात नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में एजेंडा प्राधिकरण की तरफ से प्रस्ताव रखा जाएगा।
छह सितंबर को हुई यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में हेरीटेज सिटी को पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने के एजेंडा पर चर्चा की गई थी। इसमें प्राधिकरण के चेयरमैन व प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने निर्देश दिया कि पहले हेरीटेज सिटी के विकास को लेकर दोनों मॉडल का आकलन स्वतंत्र एजेंसी से करा लिया जाए। एजेंसी के आकलन और अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद यह प्रस्ताव बना है कि आंशिक रूप से पीपीपी मॉडल पर विकास कार्य हों। वहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे काम खुद प्राधिकरण कराए। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण इस प्रस्ताव पर काम शुरू करेगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन खरीद में प्राधिकरण ने करीब 700 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। ऐसे में यह निवेश भी प्राधिकरण को वापस चाहिए। पीपीपी माॅडल पर विकास होने पर लंबे समय तक यह निवेश अटकेगा। ऐसे में यह तय हुआ है कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास करते हुए आवासीय व व्यावसायिक सेक्टर खुद प्राधिकरण विकसित करे। इससे निवेश की गई धनराशि भी प्राधिकरण को वापस मिल सकेगी। इससे राया अर्बन सेंटर के दूसरे भागों का भी विकास तेजी से प्राधिकरण करा पाएगा। पीपीपी मॉडल पर उन परियोजनाओं को कराया जाएगा जहां अतिरिक्त निवेश के अलावा अनुभव की आवश्यकता है। इसमें खासतौर पर आध्यात्मिक केंद्र, बृज सांस्कृतिक केंद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
-- --
इनसेट-
एलाइनमेंट में होगा आंशिक बदलाव
सीईओ ने बताया कि हेरीटेज सिटी में पूर्व में एनएचएआई को एक सड़क बनानी है। यह रिंगरोड के रूप में योजना में उपयोगी बनेगी। इसके एलाइनमेंट में एनएचएआई ने आंशिक रूप से बदलाव किया है। ऐसे में हेरीटेज सिटी के ले-आउट में भी संशोधन आवश्यक होगा। बोर्ड से इसके लिए मंजूरी ली जानी है। सड़क का एलाइनमेंट बदलने से इसमें जाने वाली जमीनों की जगह बदलेगी। क्षेत्रफल में कोई बदलाव नहीं होगा।