{"_id":"5e445b858ebc3ee5e642e166","slug":"yadav-singh-s-problems-are-going-to-increase-noida-news-noi491765548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने वाली हैं यादव सिंह की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने वाली हैं यादव सिंह की मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ने वाली हैं यादव सिंह की मुश्किलें
नोएडा। सीबीआई रिमांड पर चल रहे प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। 136 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स रिकवरी की प्रक्रिया तेज हो गई है। यादव सिंह की संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, टैक्स रिकवरी के लिए विभाग की तरफ से चार महीने पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन रिसीव न होने से नोटिस वापस आ गया था। इसके बाद यादव सिंह के सेक्टर-27 स्थित निवास पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई भी की गई। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि, यादव सिंह की तरफ से स्टे के लिए इन्कम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) में अर्जी लगाई हुई है, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं आया है। ऐसे में अब विभाग टैक्स रिकवरी की प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी में है। इस हाईप्रोफाइल मामले में किसी तरह की कोताही न हो, इसके लिए मुख्य आयकर आयुक्त व प्रधान आयुक्त संबंधित अधिकारियों की हर दूसरे दिन बैठक ले रहे हैं। यादव सिंह के करीब 13 बैंक खातों, रिहायशी और अन्य संपत्तियों की सूची तैयार की गई है। किस तरह से कार्रवाई को अंजाम दिया जाना है, इसका खाका तैयार हो रहा है। किसी भी विभाग की रिकवरी टीम कार्रवाई शुरू कर सकती है। नोएडा प्राधिकरण घोटाले के एक मामले में यादव सिंह को सीबीआई की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को सीबीआई कोर्ट ने उसे 48 घंटे के रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया था।