{"_id":"6a1466528fde84485d0af626","slug":"wrestlers-will-be-defeated-in-prize-wrestling-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-7226-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईनामी कुश्ती में पहलवानों में होगी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईनामी कुश्ती में पहलवानों में होगी पटखनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
-मुकाबलों में 4 कुश्तियां 2.5 लाख, 4 कुश्तियां 1-1 लाख और 6 कुश्तियां 50-50 हजार रुपये की होंगी
-दंगल में रूस, ईरान, जॉर्जिया और अफगानिस्तान के विभिन्न पहलवान ने लिया हिस्सा
बिलासपुर। बिलासपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में सोमवार को विशाल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। स्व. भागमल भाटी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित दंगल में भारत के साथ ही विभिन्न देश के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
इसका उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री बेदराम भाटी ने फीता काटकर किया। जिसके बाद विभिन्न मुकाबले शुरू हुए। इसमें पहलवान एक-दूसरे को पटखनी देते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि दंगल में रूस, ईरान, जॉर्जिया और अफगानिस्तान से विभिन्न पहलवान शामिल हुए। भारत केसरी और एशिया चैंपियन जैसे पहलवानों के शामिल होने से कुश्ती दंगल के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। विजेता रहने वाले पहलवानों के बीच ईनामी मुकाबले होंगे। इसमें 4 कुश्तियां 2.5 लाख की, 4 कुश्तियां 1-1 लाख की और 6 कुश्तियां 50-50 हजार रुपये की होंगी। इस दौरान आजाद भाटी, रवीन्द्र सिंह, अजय तौगड, रणजीत पहलवान, सुधीर छाबड़ा, बलराज भाटी, सुमित, रवि, जीतू परीक्षित, पवन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।