{"_id":"68bc36323194ea8256036079","slug":"wrestler-chaimpianship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74240-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाॅक्सिंग रिंग में भिड़ेंगे जिले के 19 जाबांज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाॅक्सिंग रिंग में भिड़ेंगे जिले के 19 जाबांज
विज्ञापन
- मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पेश करेंगे अपनी दावेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को बालक व बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से 28 बॉक्सरों ने भाग लिया। इनमें से 19 बॉक्सर का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव स्थित पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम हरी तिवारी ने बताया कि 10 से 12 सितंबर तक बुलंदशहर में माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पटेल इंटर कॉलेज के तत्वावधान में एक दिवसीय माध्यमिक विद्यालयी जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इसका शुभारंभ स्टेडियम के प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बॉक्सर का हाथ मिलाकर किया।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अंडर-17 आयु वर्ग में 40-42 किग्रा भार वर्ग में नेहा, 42-44 किग्रा में अंशु, 44-46 किग्रा में प्रियंका, 48-50 किग्रा में ज्योति, 50-52 किग्रा में प्रिया, 60-63 किग्रा में नाइस और अंडर-19 आयु वर्ग में 76 किग्रा भार वर्ग में जिया ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, बालक वर्ग के अंडर-14 आयु वर्ग में 28-30 किग्रा भार वर्ग में करण, 30-32 किग्रा में अनमोल, 32-34 किग्रा में युवराज, 48-50 किग्रा में अयान और अंडर-17 आयु वर्ग में 44-46 किग्रा में राज, 48-50 किग्रा में अंश, 50-52 किग्रा में अजय, 63-66 किग्रा में क्रिश, 80 से अधिक भार वर्ग में यश का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।