फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worshiping the shape of Govardhan, the festival celebrated with enthusiasm in the district, Annakoot's offerings distributed in the temples

गोवर्धन की आकृति बना की पूजा-अर्चना, जिले में उत्साह के साथ मना पर्व, मंदिरों में बंटा अन्नकूट का प्रसाद

Fri, 05 Nov 2021 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Worshiping the shape of Govardhan, the festival celebrated with enthusiasm in the district, Annakoot's offerings distributed in the temples
Worshiping the shape of Govardhan, the festival celebrated with enthusiasm in the district, Annakoot's offerings distributed in the temples
नूंह। दिवाली के बाद शुक्रवार को जिलेभर में गोवर्धन पूजा की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भी गोवर्धन की आकृति बनाई गई, जहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर मन्नत मांगी। वहीं मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

दिवाली की पड़वा पर गोवर्धन महाराज की पूजा की परंपरा है। इसके तहत गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति को बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। इसी मान्यता के तहत महिलाओं ने सौत्ती की पूजा की। इसके बाद घरों में पहुंचकर गाय के गोबर से घर के आंगन में गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई और विधि-विधानपूर्वक गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। घर के सभी सदस्यों ने शाम के समय आकृति की परिक्रमा की। जिला मुख्यालय के नूंह शहर के साथ गांवों में लोगों ने गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

लोगों ने गोवर्धन महाराज की आकृतियों को विभिन्न रंगों से सजाकर आकर्षक का केंद्र बनाया। इन मंदिरों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की परिक्त्रस्मा की एवं परिवार के कल्याण के लिए मन्नत मांगी। इस दौरान शहर के नल्हेश्वर मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर सहित अन्य सभी देवस्थानों पर भव्य पूजा हुई एवं अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर शहरवासी पंडित गोपाल, प्रवीन शर्मा एवं ज्ञानचंद आर्य ने बताया कि गोवर्धन पर्व को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई
दिवाली और गोवर्धन पर्व पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदुओं के घर जाकर बधाई दी। पूरे दिन लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई देते रहे। मेवात में पूर्व से ही हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिलती रही है। यहां पर आमजन के साथ सभी पार्टियों के प्रतिनिधि भी सभी धर्मों के त्योहारों में शामिल होकर बधाई देते हैं। इस दौरान नूंह विधायक आफताब अहमद, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, जजपा जिला अध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेडिया व जजपा नेता मास्टर बदरुद्दीन के आवास पर लोगों का सुबह से शाम तक आवागमन रहा। दूसरी और नेताओं ने लोगों के घरों पर जाकर बधाई दी।

धूमधाम से मनाया पर्व
पुन्हाना/पिनगवां। भले ही मेवात मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां पर हिंदु समाज के लोग अपना त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। बृहस्पतिवार को दिवाली का त्योहार भी धूमधाम से मनाया गया और हिंदू-मुस्लिमों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। वहीं शुक्रवार को पुन्हाना, पिनगवां आदि इलाकों में गोवर्धन महाराज की पूजा की गई। पंडित अरुण गौतम ने बताया कि श्री कृष्ण को गाय के गोबर की आकृति बनाकर पूजा जाता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार, गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस कारण लोग गोमाता के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए गोवर्धन पूजा में प्रतीक स्वरूप गाय की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed