फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   World Environment Expo concludes, focus on sustainability and clean energy

Noida News: वर्ल्ड एनवायरनमेंट एक्सपो संपन्न, सस्टेनेबिलिटी और क्लीन एनर्जी पर हुआ मंथन

Sat, 06 Jun 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
World Environment Expo concludes, focus on sustainability and clean energy
- तीन दिवसीय वर्ल्ड एनवायरनमेंट एक्सपो 2026 में नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और उद्योग जगत ने साझा किए विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित वर्ल्ड एनवायरनमेंट एक्सपो (बायोफ्यूल एक्सपो 2026) का शनिवार को समापन हो गया है। तीन दिनों में सस्टेनेबिलिटी, क्लीन एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं, सस्टेनेबिलिटी विशेषज्ञों, नगर निकायों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर भारत के ऊर्जा परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया। का
र्यक्रम का आयोजन इंडियन एग्जिबिशन सर्विसेज ने इंटरनेशनल कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के सहयोग से किया। आयोजकों के अनुसार, यह मंच ज्ञान साझा करने, नीति संवाद और हरित तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य नंद किशोर गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

सर्विसेज के संस्थापक व सीईओ स्वदेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि क्लीन एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट और सर्कुलर इकॉनमी को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान ‘नेचर से प्रेरित: क्लाइमेट एक्शन और नेट-जीरो 2070 के लिए स्ट्रेटेजिक विजन’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें ऊर्जा दक्षता, संसाधन संरक्षण, जलवायु अनुकूलन और भारत के दीर्घकालिक पर्यावरणीय लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed