{"_id":"5d828ee68ebc3e93b147bd02","slug":"world-class-city-built-near-airport-grnoida-news-noi462163017","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट के आसपास बसेगी वर्ल्ड क्लास सिटी-जय प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट के आसपास बसेगी वर्ल्ड क्लास सिटी-जय प्रताप
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट के आसपास बसेगी वर्ल्ड क्लास सिटी: जय प्रताप
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए 745 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है। बाकी जमीन लेने की प्रक्रिया चल रही है। नोएडा एयरपोर्ट के लिए प्रदेश सरकार की तैयारियां पूरी हैं। शासन स्तर पर जब भी केंद्र सरकार से शिलान्यास का कार्यक्रम तय होगा, उसके लिए प्रदेश सरकार तैयार है। एयरपोर्ट के आसपास वर्ल्ड क्लास सिटी बसाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। प्रदेश सरकार इसकी तैयारी में जुटी हुई है। वहीं, शाहबेरी के मामले में उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई चल रही है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2017 में 86 लाख किसानों की 36 हजार करोड़ रुपये की ऋण राशि माफ की है। ऑनलाइन पंजीकरण कर रवि की फसल की खरीद की गई। फसल का पैसा सीधे उनके खाते में जमा किया गया। एंटी रोमियो स्क्वायड गठित की गई। खनन माफिया को खत्म करने के लिए ई-निविदा कराई गई। आबकारी विभाग में पहले 14 हजार करोड़ रुपये राजस्व मिलता था। अब 29 हजार करोड़ रुपये राजस्व मिल रहा है। 66 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। गन्ना किसानों को 50 फीसदी से अधिक सब्सिडी देकर सोलर पंप आदि उपकरण दिए गए। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक 2017 तक सभी सड़कों की मरम्मत की जानी थी। जिसमें काफी हद तक इन्हें दुरुस्त कर लिया गया है। वर्तमान में सड़कों को बनाने में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे अधिक समय तक लोगों को सुविधा मिल सके। तहसील मुख्यालय तक दो लेन, जिला मुख्यालय तक चार लेन की सड़क बनाने का लक्ष्य है, जिसे पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2018 में निवेश के लिए कारखानों को आमंत्रित करने के लिए सरकार ने काफी प्रयास किए। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। बिजली आपूर्ति में सुधार किया है। उद्योग भी लगने लगे हैं। लोगों को रोजगार के रास्ते खुले है। नकल विहीन परीक्षा समय पर कराई गई। प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने का काम किया, जिससे प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला स्तर के अस्पतालों में सीटी स्कैन समेत जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। गैस वितरण में सुधार किया है। रसोई गैस की किल्लत को दूर किया गया। किसान सम्मान योजना के तहत लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह समेत जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।