फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Working in the interest of lawyers has become an election agenda.

Noida News: अधिवक्ताओं के हित में कार्य बना चुनावी एजेंडा

Mon, 29 Dec 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Working in the interest of lawyers has become an election agenda.
अधिवक्ताओं के हित में कार्य बना चुनावी एजेंडा
विज्ञापन

जेवर बार एसोसिएशन के लिए 2 जनवरी को होना है मतदान, जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/जेवर। बार एसोसिएशन जेवर के वर्ष 2025-26 के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और स्थिति साफ होने के बाद अब अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सक्रिय रूप से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

अधिवक्ता मतदाताओं से सीधे संवाद कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अनिल छौंकर, एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा और एडवोकेट रविन्द्र सिंह मैदान में हैं। सचिव पद पर एडवोकेट गौरव गौड़ और एडवोकेट चन्द्रपाल सिंह के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट गीता और एडवोकेट राकेश कुमार चुनावी दौड़ में हैं। सभी प्रत्याशी बार परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर अपने विचार और योजनाएं साझा कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य, बार की बुनियादी समस्याएं, सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों को अपने चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से रख रहे हैं। 2 जनवरी 2026 को मतदान होना है और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed