{"_id":"68e92234e882d080df0dc694","slug":"work-on-making-transport-nagar-intersection-a-model-has-begun-and-will-take-five-months-noida-news-c-1-gnd1002-3504445-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे को मॉडल बनाने का काम शुरू, पांच महीने लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे को मॉडल बनाने का काम शुरू, पांच महीने लगेंगे
विज्ञापन
सड़क चौड़ी करने के साथ प्राधिकरण हरियाली और टहलने के लिए ट्रैक भी बनाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-67-69 ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे को मॉडल बनाने का काम नोएडा प्राधिकरण ने शुरू करवा दिया है। यहां चौराहे को सजाने के साथ कुछ दूरी में सड़कें भी चौड़ी करवाई जाएंगी। इसके साथ ही यहां पर पेड़ों के बीच से लोगों के टहलने के लिए गलियारा बनाया जाएगा।
करीब 500 मीटर के हिस्से में सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। लोगों के खानपान के लिए एक कियोस्क भी बनाया जाएगा। परियोजना पर करीब चार करोड़ 75 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। प्राधिकरण अधिकारियों का दावा परियोजना का काम पांच महीने में पूरा कराने का है।
नोएडा प्राधिकरण ने इस चौराहे के सौंदर्यीकरण का जिम्मा नमन कंस्ट्रक्शन को दिया है। जिस रोड पर यह चौराहा है, उसे डीएस रोड के नाम से जाना जाता है। चौराहे के आसपास के 500 मीटर हिस्से में सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। पैदल लोगों के घूमने के लिए पेड़ों के अंदर से ट्रैक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि स्कल्पचर लगाने के अलावा माउंट बनाए जाएंगे। यहां घूमने आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। परियोजना में सिविल के कामकाज पर 2 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इनके अलावा बिजली और उद्यान के काम पर करीब ढाई करोड़ रुपये का खर्चा अनुमानित है।