फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work on construction of 12 lane free flow toll started in Pachgaon

Noida News: पचगांव में 12 लेन का फ्री फ्लो टोल बनाने का कार्य शुरू

Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of 12 lane free flow toll started in Pachgaon
- खेड़की दौला टोल को पचगांव में किया जाना है शिफ्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव में टोल प्लाजा बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह टोल प्लाजा 28 एकड़ में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। एनएचएआई के अनुसार खेड़की दौला टोल को छह माह में पचगांव में शिफ्ट कर दिया जाएगा। पचगांव में टोल प्लाजा 14 लेन का होगा जिसमें से 12 लेन फास्टैग सिस्टम वाले वाहनों के लिए होगा। दोनों तरफ एक-एक लेन टोल अन्य वाहनों के लिए होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि इसमें छह से आठ माह का समय लग सकता है।

टोल स्थानांतरित करने से हजारों लोगों को मिलेगी राहत

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच‑48) पर गुरुग्राम स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा को पचगांव में स्थानांतरित करने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इससे करीब 15 किमी तक की टोल‑फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी और दिल्ली से मानेसर तक की यात्रा भी सुगम होगी। लोगों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से आईएमटी मानेसर समेत अन्य लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली और मानेसर के बीच यात्रा करने वालों को टोल नहीं देना पड़ेगा, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा। इसके अलावा तीन दर्जन हाईराइज सोसाइटियों के लोगों को भी टोल से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed