फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   womens and childrens will grow mentally

महिलाओं व बच्चों का होगा मानसिक विकास

Tue, 22 Dec 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
womens and childrens will grow mentally
महिलाओं व बच्चों का होगा मानसिक विकास
विज्ञापन

नगीना। आर्य वेद प्रचार मंडल के तत्वावधान में भारतीय विद्या निकेतन गढ़ अंदर आर्य समाज फिरोजपुर झिरका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आर्य जगत की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रवक्ता व भजन गायिका बहन अंजली आर्य का कार्यक्रम विशेष रहेगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए और लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए आर्य संदेश टीवी पर प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। अंजली आर्य कार्यक्रम में बुरी कुरीतियों को लेकर महिलाओं को संबोधित करेंगी और धर्म, मनुष्य, आर्य व समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन का परिचय लोगों को कराया जाएगा। जिसमें अंजली के साथ मेवात क्षेत्र में बच्चों के लिए बुरी कुरीतियों से बचाने व उनके उज्जवल भविष्य को बनाने के लिए संपूर्ण जीवन लगा देने वाले मानक चंद आर्य अपने शिष्य विष्णु आर्य, अपने चित परिचित अंदाज में वीर रस से भरी देशभक्ति कविताएं लोगों के बीच में धर्म व ईश्वर के विषय को गायन के रूप में प्रस्तुत करेंगे। आर्य समाज गढ़ अंदर के प्रधान सुभाष आर्य ने बताया कि लोग भारी संख्या में इस कार्यक्रम को देखने के लिए भारतीय विद्या निकेतन स्कूल में पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम से महिलाओं व बच्चों का मानसिक विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed