Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women working shoulder to shoulder with men in agriculture

Noida News: खेती में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं महिलाएं

Tue, 24 Nov 2026 07:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 24 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Women working shoulder to shoulder with men in agriculture
- घर की जिम्मेदारियों के साथ महिलाएं खेतों में बहा रहीं पसीना, पशुपालन करके चला रहीं जीविका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। खेती-किसानी में अब महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं हैं। जेवर के गांवों में महिलाएं खेतों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। फसल की बुवाई से लेकर निराई-गुड़ाई, कटाई और देखभाल तक में उनकी भागीदारी देखने को मिल रही है। घर की जिम्मेदारियों के साथ खेतों में घंटों मेहनत करना जीवन का हिस्सा बन गया है।

भुन्नातगा गांव की सुष्मिता, रबूपुरा की सरोजनी, उटरावली की कोमल और म्याना की कंचन खेती के काम में परिवार के पुरुषों का हाथ बटा रही हैं। महिलाओं का कहना सुबह घर का काम निपटाकर खेतों पर पहुंच जाती हैं। वहां फसलों की देखभाल करने के साथ निराई-गुड़ाई और कटाई जैसे कामों में सहयोग करती हैं। खेती के अलावा पशुओं के लिए चारा जुटाने और पशुपालन की जिम्मेदारी भी निभाती हैं। महिलाएं केवल घर के कामकाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेतों में भी पुरुषों के साथ बराबर मेहनत कर रही हैं। कई बार खेतों में काम करने के बाद घर लौटकर उन्हें घरेलू जिम्मेदारियां भी संभालनी पड़ती हैं। गन्ने की खेती करने वाले सोनू ने बताया कि खेती में महिलाओं की मेहनत परिवार की आजीविका का अहम हिस्सा है। इसके बावजूद महिलाओं की मेहनत को अक्सर वह पहचान नहीं मिलती, जिसकी वे हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed