फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women police are there to help you, don't be afraid

Noida News: महिला पुलिस आपकी मदद के लिए हैं, डरें नहीं

Fri, 12 Sep 2025 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Women police are there to help you, don't be afraid
महिला थाना की एसएचओ संदीपा चौधरी ने कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

कहा-बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करें


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। महिला पुलिस आपकी मदद के लिए है। डरने की जरूरत नहीं है। मुसीबत में हिम्मत से काम लेना होगा। यदि एक बार आप चुप हो गईं तो आगे भी आपके साथ अन्याय हो सकता है। आपको अपने लिए खुद आवाज उठानी होगी। ये बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-39 महिला थाना में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में एसएचओ संदीपा चौधरी ने कहीं।
उन्होंने बादलपुर के कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को बताया कि अगर महिला अकेली रात के समय कहीं जा रही हो तो किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न समझें। आपके एक फोन पर महिला पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी। दुर्गाशक्ति एप का लाल बटन दबाने से पुलिस आपकी मदद करेगी इसलिए खुद को एप पर रजिस्टर कर लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला के विरुद्ध अपराधों की सूचना महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें। निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। कोई फोन या मैसेज करके, रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकती हैं। बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कर सकते हैं शिकायत
छात्राओं ने महिला थाने के हर पटल के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन का दोस्त पुलिस कार्यक्रम काफी अच्छी पहल है। छात्रा ने पूछा कि यदि थाने में शिकायत दर्ज न हो तो क्या करें। एसएचओ ने बताया कि ऐसा कभी नहीं होता है। यदि कभी हो तो ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। छात्राओं ने पूछा कि यदि कोई लड़का ब्लैकमेल करे और पुलिस से शिकायत पर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दे तो क्या करें?

उन्होंने बताया कि डरने की जरूरत नहीं है। शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर गोदावरी गोस्वामी, दिनेश पाल सिंह, चंद्रभान सिंह, हिमा सैनी, अंजू, प्रमोद, जगपाल, सुजाता चतुर्वेदी, वंदना यादव, मेघा खन्ना और ममता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed