{"_id":"68f120df574f548d050d8dcb","slug":"women-of-the-society-created-ruckus-at-the-sales-office-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78244-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेल्स ऑफिस पर सोसाइटी की महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेल्स ऑफिस पर सोसाइटी की महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
फ्लैट पर आकर धमकी देने का आरोप, ग्रेनो वेस्ट की जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को सेल्स ऑफिस पर जाकर हंगामा किया। आरोप है कि सेल्स ऑफिस के सदस्यों ने एक महिला पर कस्टमर को भड़काने का झूठा आरोप लगाया और फिर फ्लैट पर जाकर धमकी दी व अभद्रता की। उसके बाद महिलाओं ने गौड़ सिटी पुलिस चौकी पर जाकर शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।
सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि 15 अक्तूबर की शाम सेल्स ऑफिस की टीम एक कस्टमर को फ्लैट दिखा रही थी। तभी लिफ्ट में मुस्कान जैन नाम की महिला से मुलाकात हुई। जो यहां एक फ्लैट मालिक व निवासी है। कस्टमर ने महिला से सोसाइटी के बारे में फीडबैक मांगा तो महिला ने बताया कि यहां पर रजिस्ट्री नहीं होने की समस्या है। आरोप है कि इस पर सेल्स ऑफिस का कर्मचाारी भड़क गया और अभद्रता करने लगा। कुछ देर बाद महिला के फ्लैट पर 4-5 लोगों के साथ पहुंचा और काफी देर तक घर की घंटी बजाता रहा। धमकी देने का भी आरोप है।
निवासियों ने बताया कि तब महिला घर पर अकेली थी। उन्होंने अपने पति को फोन किया। उसके बाद पति ने सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर मदद मांगी। उसके बाद पड़ोसी वहां पहुंचे और सेल्स टीम को वहां से वापस भेजा। इसके बाद सोसाइटी के निवासियों ने सेल्स ऑफिस पर जाकर जमकर हंगामा किया। निवासियों ने आरोपी कर्मचारी का नाम पूछा लेकिन नाम नहीं बताया गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने फिर ऐसा नहीं होने का आश्वासन भी दिया। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।