फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women have been heading the cultural committee for eight years

Noida News: महिला शक्ति - आठ साल से कल्चरल कमेटी की कमान संभाल रहीं महिलाएं

Sun, 14 Sep 2025 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Women have been heading the cultural committee for eight years
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 75 स्थित जेएम अरोमा सोसाइटी में कल्चरल कमेटी का संभाल रहीं जिम्मा
-सोसाइटी में त्योहारों पर होते विशेष आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 75 स्थित जेएम अरोमा सोसाइटी की महिलाएं सोसाइटी की कल्चरल कमेटी से लेकर मंदिर कमेटी की कमान संभाल रही हैं। इस कमेटी की महिलाओं की ओर से सोसाइटी के अंदर सभी त्योहार और कार्यक्रमों का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया जाता है। इससे सोसाइटी के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और माहौल बहुत ही खुशनुमा हो जाता है।

कल्चर कमेटी की हेड व एओए उपाध्यक्ष बबिता त्यागी ने बताया कि वह कल्चरल कमेटी के काम देखने के साथ ही हाउस कीपिंग का काम भी देखती हैं। इन दिनों फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है और इसके लिए सोसाइटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोसाइटी में रामलीला करीब आठ साल से हो रही है। इसमें सभी बहुत उत्साह से भाग लेते हैं। सबसेे पहले माता की चौकी, फिर डांडिया, रामलीला, दशहरा, दिवाली मेला, दिवाली, काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस कमेटी में बबिता त्यागी, सोनिया गुप्ता, रितु सिंह, अनुभवी महाजन, प्रियंका जैन, दीपाक्षी शर्मा, सुकीर्ति रस्तोगी, सौम्या मेनन, प्रतिभा ग्रेवाल और सारिका सिंह शामिल है। इसमें रितु सिंह मंदिर समिति भी चलाती हैं। इस कमेटी के लिए पब्लिक फोरम पर महिलाओं को आमंत्रित किया जाता है और स्वेच्छा से वह भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन

-----------
आठ साल से रामलीला हो रही
बबिता त्यागी ने बताया कि रामलीला के लिए पोलिंग के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया है। कोरियोग्राफर की मदद से बच्चों की प्रैक्टिस शुरू हो गई है। आज से दूसरे कोरियोग्राफर की मदद से 55 महिलाओं को गरबा सिखाया जाएगा। गरबा में छोटी-छोटी प्रस्तुति के लिए बच्चे और महिलाओं समेत 25 ग्रुप प्रस्तुति देते हैं। इसके लिए हमारे पास 166 लोगों के आवेदन आए हैं। इसके बाद 55 महिलाओं की गरबा प्रस्तुति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed