फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   women harassed by looting, stopped the morning walk

सेक्टर-50 और 78 में लूटपाट से परेशान महिलाओं ने बंद की मॉर्निंग वॉक

Sun, 04 Apr 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
women harassed by looting, stopped the morning walk
नोएडा। कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बावजूद शहर में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-50 स्थित मेघदूतम पार्क के पास 27 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने महिला को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर चेन लूट ली थी। वहीं, 28 मार्च को सेक्टर-78 हाइड पार्क में भी एक महिला से इसी तरह चेन लूटी गई। दोनों घटनाएं सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थीं। इन क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं के बाद महिलाओं ने मॉर्निंग वॉक पर जाना ही बंद कर दिया है। उनका कहना है कि जब महिलाएं सुबह के समय ही सुरक्षित नहीं है तो रात में कैसे महफूज हो सकती हैं। इन मामलों में अभी तक पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (नोफा) के अध्यक्ष राजीव सिंह ने ट्वीट कर मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से की है। नोफा अध्यक्ष ने बताया कि 27 मार्च को मेघदूतम पार्क के पास आम्रपाली ईडन गार्डन निवासी महिला सुबह टहलने जा रही थी। उसी समय बाइक पर दो बदमाश आए और हथियार के बल पर चेन लूटकर फरार हो गए। इसी तरह सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क के पास भी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात की थी। उन्होंने कहा कि आए दिन लूटपाट हो रही हैं, लेकिन पुलिस घटना के कुछ समय बाद तक ही पेट्रोलिंग करती है। दोनों घटनाओं में अभी तक कोई बदमाश नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह के समय अक्सर साइक्लिंग ग्रुप से भी बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं। पुलिस बदमाशों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed