फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women created history in Gautam Buddha Nagar Won 40 out of 88 seats of Gram Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव : गौतम बुद्ध नगर में महिलाओं ने रचा इतिहास, ग्राम पंचायत की 88 सीटों में से 40 पर किया कब्जा

Wed, 05 May 2021 10:09 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 May 2021 10:09 AM IST
सार

ग्राम पंचायत चुनाव में गौतम बुद्ध नगर में महिलाओं के लिए 30 फ़ीसदी ग्राम पंचायतों में पद आरक्षित था लेकिन महिलाओं ने 44 फीसदी ग्राम पंचायतों पर कब्जा किया है।

विज्ञापन
Women created history in Gautam Buddha Nagar Won 40 out of 88 seats of Gram Panchayat
पंचायत चुनाव रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतम बुद्ध नगर में हुए ग्राम पंचायत की 88 सीटों में से 40 पर महिलाओं ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। दो दिन पूर्व संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में गौतम बुद्ध नगर में महिलाओं के लिए 30 फ़ीसदी ग्राम पंचायतों में पद आरक्षित था लेकिन महिलाओं ने 44 फीसदी ग्राम पंचायतों पर कब्जा किया है।
विज्ञापन


जिले की करीब आधी पंचायतों में महिलाएं ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। इनमें से 15 ग्राम प्रधान वे महिलाएं हैं जिनके प्रतिद्ंवद्वी पुरुष थे। सबसे ज्यादा दादरी विकासखंड में 17 महिलाएं ग्राम प्रधान बनी हैं। बिसरख में 12 महिलाएं ग्राम प्रधान का चुनाव जीती हैं, जबकि जेवर क्षेत्र में 11 पंचायतों में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन


जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर की 88 विजयी ग्राम पंचायत प्रधानों की सूची जारी की। बिसरख प्रखंड में ग्राम पंचायतों की संख्या 24 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




30 फीसदी आरक्षण की बदौलत आठ ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इन आठ ग्राम पंचायतों के अलावा बिसरख में चार ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां महिलाओं ने पुरुषों को हराकर प्रधान पदों पर कब्जा किया।
 

दादरी प्रखंड में 30 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें से 17 ग्राम पंचायतों पर महिलाओं का राज चलेगा। जिले के जेवर विकासखंड में सबसे ज्यादा 34 ग्राम पंचायत हैं। लेकिन दादरी और बिसरख की तुलना में यहां महिला ग्राम प्रधानों की संख्या कम रह गई है। जेवर में 11 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित थी।

शिक्षा के लिहाज से गौतम बुद्ध नगर में जीते ग्राम प्रधानों में से केवल छह प्रधान ऐसे हैं जिन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है जबकि 11 प्रधान अशिक्षित हैं। 19 ग्राम प्रधानों को केवल प्राथमिक शिक्षा प्राप्त है और नौ प्रधान आठवीं तक पढ़े हैं। बाकी 48 फ़ीसदी ग्राम प्रधान 10वीं और 12वीं पास हैं। जिले के गांवो का शहरीकरण होने की वजह से ग्राम पंचायतों की संख्या 243 से घटकर मात्र 88 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed