फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women alleges family member for torturing over dowry

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

Wed, 11 Sep 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women alleges family member for torturing over dowry
तावडू। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने और जान से मारने की नियत से जहरीला पदार्थ पिला कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता साजिदा पुत्री साबिर हुसैन निवासी गांव बावला थाना तावडू ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी आस मोहम्मद उर्फ असम निवासी गांव उटावड़ जिला पलवल के साथ हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे, जिन्होंने दहेज की खातिर पीड़िता का उत्पीड़न शुरू कर दिया और दहेज में गाड़ी की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने दहेज में कार लाने में अपनी असमर्थता जाहिर की तो आरोपी ससुराल वाले आए दिन मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि जेठ साहून उस पर बुरी नजर रखता था और 8 सिंतबर को मौका देख कमरे में घुस आया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के विरोध करने व शोर मचाने पर सास, ससुर, पति मौके पर आए। जब उसने जेठ की हरकतों के बारे में उन्हें बताया तो आरोपी ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया और पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर आरोपी उसे गांव बावला थाना तावडू में घर के पास छोड़ कर चले गए। बाद में उसका उपचार उसके पिता द्वारा करवाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति आस मोहम्मद, ससुर रज्जाक, सास बिंदों, जेठ साहून व यूसूफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed