{"_id":"5fdb95208ebc3e3ba355512d","slug":"women-accused-of-cheating-police-told-innocent-mewat-news-noi5545327148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप, पुलिस ने बताया निर्दोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप, पुलिस ने बताया निर्दोष
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। हसनपुर माफी राजस्थान की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को शहर पुलिस चौकी पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ ठगी की शिकायत दी है। महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने बैंक अधिकारी बनकर कर्ज दिलाने के बहाने ठगी की। वहीं पुलिस का कहना है कि महिलाएं राजस्थान की रहने वाली हैं, ऐसे में यहां किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकती। वहीं जिन लोगों पर महिलाओं ने आरोप लगाए पुलिस उन्हें निर्दोष बता रही है।
जानकारी अनुसार हसनपुर माफी (तिजारा-राजस्थान) की महादेवी, सबीला व लाजवंती आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि शहर पुलिस चौकी ने बैंक कर्मचारी बन कर कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है। महिलाओं ने बताया की पुलिस चौकी में मौजूद संबंधित व्यक्ति व उसके साथी ने कई माह पहले उनके गांव जाकर महिलाओं से ठगी की थी। समूह बनाकर महिलाओं को 70 हजार रुपये ऋण दिलाने की बात कही गई थी। हर महिला से आईडी व दो-दो हजार रुपये लेकर 36 हजार रुपये की ठगी की गई थी। इसके बाद भी महिलाओं को ऋण नहीं मिला। आरोपी भी गांव में लौटकर नहीं आए। जांच अधिकारी राजकुमार का कहना है कि पूछताछ के लिए बुलाया गया व्यक्ति निर्दोष है।