{"_id":"6a3fc2bf11d54cc811072c03","slug":"woman-swindled-of-jewelry-and-cash-noida-news-c-23-1-lko1064-98544-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला से गहने व नकदी की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला से गहने व नकदी की ठगी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी की महिला को दो ठगों ने अपना शिकार बना लिया। महिला को बातों में उलझाकर उनके सोने के गहने और 12 हजार रुपये ले लिए और एक पैकेट व पोटली थमा दी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अमान्था टावर निवासी आभा सिंह ने बताया कि 24 जून को वह हाई स्ट्रीट मार्केट गई थीं। इसी दौरान दो युवक आए और मदद मांगने लगे। दोनों ने उन्हें इस तरह बातों में उलझाया कि उन्होंने पहने हुए सोने के गहने और 12 हजार रुपये उन्हें सौंप दिए। कुछ देर बाद जब महिला को शक हुआ तो उन्होंने पैकेट की जांच की, जिसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो