फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman riding scooter died after falling under dumper near Delta roundabout in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा हादसा: डेल्टा गोलचक्कर के पास डंपर के नीचे आई स्कूटी सवार महिला, मौके पर ही मौत

Thu, 12 Mar 2026 07:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 12 Mar 2026 07:20 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा गोलचक्कर के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे आ गई, जिससे सूरजपुर निवासी शकीना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Woman riding scooter died after falling under dumper near Delta roundabout in Greater Noida
स्कूटी सवार महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा गोलचक्कर के पास गुरुवार को एक स्कूटी सवार महिला अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सूरजपुर में रहने वाली शकीना (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बीटा 2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के नवादा जिले की रहने वाली शकीना अपने बेटे के साथ नवादा गांव में परचून की दुकान चलाती थीं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूटी से डेल्टा गोलचक्कर की ओर जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक महिला ने स्कूटी के आगे वाले हिस्से में जनरल स्टोर का सामान रखा हुआ था। इसी दौरान चौराहे के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई और महिला पीछे से आ रहे एक खाली डंपर के नीचे आ गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद गोलचक्कर के पास कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्कूटी सवार महिला ने हेलमेट पहना था या नहीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मृतका के परिजनों से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed