फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman reached Noida from Bangladesh with innocent son in search of husband

Noida News: पति को ढूंढते हुए मासूम बेटे संग बांग्लादेश से नोएडा पहुंची महिला

Mon, 21 Aug 2023 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Woman reached Noida from Bangladesh with innocent son in search of husband
- महिला थाने में दी शिकायत, नोएडा पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अभी पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर का मामला चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश निवासी महिला एक साल के बेटे के साथ नोएडा आ गई है। आरोप है कि ढाका में एक युवक ने उससे शादी की थी। जो उसे छोड़कर भारत आ गया। युवक को ढूंढते हुए सोमवार को नोएडा पहुंची महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी महिला सुरक्षा मामले की जांच कर रही हैं।
महिला थाने में दी शिकायत में ढाका निवासी महिला ने कहा है कि कि सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उससे शादी की थी। आरोप है कि सौरभ उसे छोड़कर भारत आ गया। महिला बांग्लादेश से उसका पीछा करते अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आ गई। महिला का आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पुलिस को दी जानकारी में महिला ने कहा है कि सौरभकांत जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका के कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। कमिश्नरेट पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि सौरभकांत तिवारी ने महिला के साथ शादी बांग्लादेश में की है। घटना स्थल बांग्लादेश का है। हालांकि इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed