फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman misbehaves with BJP leader in dispute over removal of dog poster in Noida

यूपी: कॉलर पकड़ा... फिर नोचे बाल, नोएडा की इस सोसाइटी में कुत्ते पर विवाद, दबंग महिला ने भाजपा नेता को लपेटा

Sun, 24 Sep 2023 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Sep 2023 12:22 PM IST
सार

नोएडा में कुत्ते का पोस्टर हटाने के विवाद में महिला ने भाजपा नेता से बदसलूकी की। सेक्टर-75 स्थित एम्स गोल्फ एवेन्यू वन में दबंग महिला द्वारा भाजपा नेता का कॉलर पकड़कर बाल नोचने का वीडियो वायरल हुआ है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भाजपा नेता एओए अध्यक्ष भी है।

विज्ञापन
Woman misbehaves with BJP leader in dispute over removal of dog poster in Noida
महिला ने भाजपा नेता के साथ की आभद्रता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एम्स गोल्फ एवेन्यू वन सोसाइटी में गुमशुदा कुत्ते का पोस्टर हटाने से नाराज महिला ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) अध्यक्ष और भाजपा नेता नवीन मिश्रा से बदसलूकी कर दी। सबके सामने कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगी। 
विज्ञापन


शनिवार को हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में कोतवाली सेक्टर-113 में आशी सिंह समेत एक अन्य के मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी में हुए हंगामे के वायरल वीडियो में आशी नवीन का कॉलर पकड़े दिख रही है। 
विज्ञापन


इसे बाद वह एओए अध्यक्ष को धक्का देकर बाल नोचती नजर आ रही है। करीब एक मिनट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई करने की मांग की जाने लगी। वीडियो जांच में पुलिस को पता चला कि सोसाइटी निवासी आशी सिंह का कुत्ता लापता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशी ने गुमशुदा कुत्ते का पोस्टर सोसाइटी में चस्पा किया था। आरोप है कि एओए ने पोस्टर को हटा दिया था। इससे नाराज आशी ने एओए अध्यक्ष से बदसलूकी कर दी। वहीं सोसाइटी के एओए की तरफ से बताया गया कि दीपावली के मद्देनजर पेंटिंग की जा रही है। 
 

पोस्टर लगने की वजह से पेंट खराब हो रहा था। मामले में सोसाइटी निवासियों के विरोध के बाद पोस्टर हटाया गया था। कोतवाली सेक्टर-113 में नवीन मिश्रा की शिकायत पर आशी सिंह व उसके दोस्त के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़ित के अनुसार, हमारी सोसाइटी में रिपेयर, मेंटेनेंस और पेंटिंग का काम चल रहा है। महिला ने अपने कुत्ते के गुम होने के 100 से ज्यादा पोस्टर चार दिन पहले दीवारों पर चिपका दिए थे, चार दिन बाद पेंटिंग और रिपेयर के काम में बाधा आने पर वह पोस्ट हटा दिए गए। उनके हटने के बाद शनिवार की शाम को महिला हमें पार्क में टहलता देखकर हमारे पास आई। मेरा कलर पड़कर बाल नोच करके मारना शुरू कर दिया। गालियां भी दीं।

पहले भी सामने आए हैं महिलाओं की दबंगई के मामले
नोएडा में सोसाइटी के अंदर रहने वाली महिलाओं की दबंगई का इतिहास पुराना है। पिछले साल सेक्टर-39 क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने नशे में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट की थी। इस मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं सेक्टर-121 स्थित सोसाइटी में भी नशे में धुत तीन युवतियों ने गार्डों के साथ बदसलूकी की थी। एक महीने पहले ही सेक्टर-42 स्थित सोसाइटी में सामान भरे ट्रक को अंदर ले जाने के दौरान महिला की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed