{"_id":"6677c57bb0898227020c45cb","slug":"woman-involved-in-gst-fraud-worth-rs-15-thousand-crore-arrested-from-coimbatore-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार करोड़ का GST फ्रॉड: नोएडा पुलिस की कार्रवाई, फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार करोड़ का GST फ्रॉड: नोएडा पुलिस की कार्रवाई, फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2024 12:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:19 PM IST
सार
15 हजार करोड रुपए के जीएसटी फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा पुलिस टीम ने 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी फ्रॉड के मामले में रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कई अरबपति कारोबारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 40 से ज्यादा आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही 33 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। इससे पहले पुलिस ने तीन तीन अरबपति कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। तीनों कारोबारी बीते नौ माह से फरार चल रहे थे। 10 अप्रैल को दिल्ली के तिलक नगर निवासी कारोबारी तुषार गुप्ता को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने वर्ष 2023 में देशभर में चल रहे जीएसटी फ्रॉड का खुलासा किया था। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया था कि करोड़पति कारोबारी तुषार का दिल्ली समेत अन्य शहरों में मेटल और पैकेजिंग का कारोबार है। मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज किया गया था। तुषार को पहले जीएसटी की टीम भी गिरफ्तार कर चुकी है। दो माह तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन