फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman injured in bull attack, 250 stitches

सांड के हमले में महिला की आंत निकली, 250 टांके लगे

Mon, 21 Jun 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in bull attack, 250 stitches
ग्रेटर नोएडा। लखनावली गांव में लावारिस सांड ने आतंक मचाया हुआ है। चार दिन पहले एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की आंत पेट से बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आंत को अंदर किया जा सका। इलाज के दौरान करीब 250 टांके आए। परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी प्राधिकरण लावारिस मवेशियों को नहीं पकड़ रहा है। सांड के डर से बच्चे और ग्रामीण घर से निकलने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

मिथलेश शर्मा (55) परिवार के साथ लखनावली गांव में रहती हैं। उनके बेटे श्रवण शर्मा ने बताया कि गांव में कई लावारिस मवेशी घूमते रहते हैं। इनमें एक सांड आए दिन ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह उनकी मां दूध लेने जा रही थीं, तभी सांड ने हमला कर दिया। कई बार उन्हें टक्कर मारी। सींग से उनका पेट फट गया और आंत बाहर निकल गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को भगाया। उसके बाद घायल महिला को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद मिथलेश की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रवण ने बताया कि करीब दस दिन पहले भी सांड ने हमला किया था। तब मां बाल-बाल बच गई थीं, हालांकि तब भी पैर मुड़ने से चोट आई थी। सांड कई अन्य लोगों पर भी हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने प्राधिकरण से कई बार लावारिस मवेशियों को गोशाला में छोड़ने की मांग की है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed