फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman from Saudi Arabia sought help from commissionerate police

Noida News: सउदी अरब से महिला ने कमिश्नरेट पुलिस से मांगी मदद

Thu, 23 Mar 2023 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman from Saudi Arabia sought help from commissionerate police
सउदी अरब से महिला ने कमिश्नरेट पुलिस से मांगी मदद
विज्ञापन

- सामान को भोपाल ले जाने के नाम पर अधिक किराया मांग धमकी दे रहा था ट्रक चालक

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भोपाल सामान ले जाने के लिए ट्रक चालक द्वारा 35 हजार के बदले 55 हजार मांगने और सामान हड़प लेने की धमकी देने पर सउदी अरब निवासी महिला ने कमिश्नरेट पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने ट्रक चालक को ढूंढ उसके सामान को वापस घर में रखवाकर एक घंटे में महिला को मदद पहुंचा दी। महिला ने साउदी से वीडियो जारी कर पुलिस को धन्यवाद दिया है।


मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की निवासी शहनाज जेहरा पूर्व में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रही थीं। वर्तमान में वह सउदी अरब में हैं। महिला ने ग्रेटर नोएडा से घरेलू सामान भोपाल ले जाने के लिए ट्रक बुक किया था। ट्रक चालक ने 35 हजार रुपये में सामान पहुंचाने की बात कही थी। ट्रक में सामान लोड होने के बाद चालक ने मांग बढ़ाते हुए 55 हजार रुपये कर दी। महिला का आरोप है कि ट्रक चालक ने पूरी रकम न देने पर सामान हड़पने की धमकी दी। महिला व परिजन इस बात से परेशान हो गए। उन्होंने डीसीपी सेंट्रल रामबदन सिंह को सीयूजी नंबर पर फोन कर मदद मांगी। ट्रक चालक को ट्रेस करते हुए पुलिस उसके पास पहुंची और महिला का सारा घरेलू सामान वापस करवाया। कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरीके की धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल पंजीकृत कंपनियों से भी सामान लाने ले जाने की बुकिंग कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed