{"_id":"5f5fac688ebc3e5061296cd5","slug":"woman-fight-with-robbery-accused-one-caught-noida-news-noi536225338","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने आए आरोपियों से भिड़ी महिला, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट करने आए आरोपियों से भिड़ी महिला, एक को पकड़ा
विज्ञापन

फिरोज पुर झिरका। महू गांव में लूटपाट करने आए बदमाशों से एक महिला भिड़ गई। महिला ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर अन्य तीन आरोपी फायरिंग करते हुए कार में बैठकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने की बजाय पकड़े गए आरोपी के परिजनों को बुलाकर पंचायत की और मामले को निपटारा कर दिया।
महू गांव के लोगों के अनुसार घटना एक 5 दिन पूर्व की है। चार बदमाश हथियारों के साथ कार से लूटपाट करने रात के समय गांव में आए थे। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश ईसा के घर में घुस गए। एक बदमाश ने घर में सो रही ईसा के बेटे बरकत की पत्नी के गले से सोने की हंसली खिंचने का प्रयास किया। इस पर वह जाग गई, हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को दबोच लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर बाकी परिजन और आसपास के लोग जाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारा तो तीन आरोपी फायरिंग कर कार में बैठकर फरार हो गए। वहीं पकड़े गए बदमाश ने फरार होने के लिए महिला सहित अन्य परिजनों पर हमला कर उन्हें चोट पहुंचाई। फिर भी परिजनों ने आरोपी को नहीं छोड़ा और ग्रामीणों के हवाले कर दिया। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने बदमाश का नाम-पता पूछताछ उसके परिजनों और गांव वालों को सूचना देकर पंचायत बुलाई। पंचायत के माध्यम से मामले का निपटारा कर दिया गया। उधर, फिरोज पुर पुलिस थाना प्रभारी सत्य प्रकाश का कहना है कि इस मामले में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है। शिकायत मिलती तो निश्चित रूप से बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाती।