Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman dressed as online food delivery company employee robbed of iPhone

Noida News: आनलाइन फूड डिलीवर कंपनी के कर्मचारी की की ड्रेस में महिला से लूटा आईफोन

Tue, 04 Nov 2025 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 04 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dressed as online food delivery company employee robbed of iPhone
आगरा। सदर बाजार में खरीदारी के लिए आई महिला से बाइकर्स गैंग ने आईफोन लूट लिया। महिला ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। आरोपी बाइक सवार आनलाइन फूड डिलीवर कंपनी का बैग अपनी पीठ पर टांगे हुए था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

फुलट्टी बाजार निवासी ओशिन वर्मा ने बताया कि रविवार शाम 5:30 बजे बाजार में सामान खरीदने के लिए सदर बाजार आई थी। एचडीएफसी बैंक के सामने से पैदल जा रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया। उसने झपट्टा मारकर आईफोन लूट लिया। आरोपी की पीठ पर आनलाइन फूड डिलीवर कंपनी का बैग लटका हुआ था। वह उसके पीछे दाैड़ी। शोर भी मचाया। इस पर लोग जुट गए, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। वह सीओडी की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के कैमरों की जांच की। फुटेज जांचने पर आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सदर क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। पूर्व में मधु नगर क्षेत्र में महिला से चेन लूट ली गई थी। हालांकि चोरी का केस दर्ज किया गया था। मामले की जानकारी पर चाैकी प्रभारी पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed