फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Noida News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 07 Oct 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 07 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी में महिला की रविवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उधर, मृतका के फुफेरे भाई और सास का आरोप है कि पति के अपनी सास से अवैध संबंध थे। इसे लेकर वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया निवासी शिवानी (21) पुत्री नारायण सिंह की शादी 2018 में प्रमोद निवासी गांव नगला परसी थाना सिढ़पुरा से हुई थी। प्रमोद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका के चाचा नेम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता था, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि मृतका की मां प्रेमवती और प्रमोद के बीच अवैध संबंध थे। इससे शिवानी मानसिक तनाव में थी। फुफेरे भाई मनोज ने बताया कि मामा नारायण सिंह ने उनके संबंधों का विरोध किया तो जीजा प्रमोद और मामी प्रेमवती ने उनसे मारपीट की थी।
विज्ञापन

मनोज के मुताबिक, रविवार की शाम मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शिवानी का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि पति घर से फरार था। थाना सिढ़पुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता नारायण सिंह ने दामाद प्रमोद, ससुर ताराचंद्र, सास नारायन देवी और देवर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed