फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman crossing the road hit by bike, injured

Noida News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

Sun, 02 Nov 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Woman crossing the road hit by bike, injured
-मामला दर्ज कर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल महिला की पहचान ममता (45) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल महिला को उसकी 16 साल की बेटी ने पास के अस्पताल लेकर गई। जहां से उसे अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से भाग गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 45 साल की ममता अपने परिवार के साथ लालबाग आजादपुर में रहती है। आदर्श नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में ममता ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपनी 16 साल की बेटी शिवानी के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। वह खरीदारी करने के बाद बेटी के साथ पैदल ही घर जा रही थी। मेट्रो पिलर नंबर 80 के पास वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन की ओर से आ रही एक बाइक ने ममता को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर सड़क पर गिरी। उनके हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी। घटना को अंजाम देकर चालक बाइक समेत भाग गया। बेटी ने तुरंत पुलिस और परिवार वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वाले ममता को लेकर पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed