फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman commits suicide by jumping from 18th floor

Noida News: 18वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान

Wed, 06 May 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping from 18th floor
फोटो:-----------
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में हुई घटना
राजस्थान के श्रीगंगानगर में है मृतका का मायका, साथ में रह रही थी मां
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के टावर-जी में रहने वाली एक महिला ने बुधवार की दोपहर 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। हालांकि, अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां उसकी के साथ रहतीं थीं, लेकिन आत्महत्या के कारण से वह अंजान हैं।

राजस्थान के श्रीगंगानगर की नीतू मदान की शादी छह साल पहले तरुण के साथ हुई थी। वह पति के साथ सोसाइटी के टावर-जी की 7वीं मंजिल के फ्लैट में रहती थी। उसके पति अपनी टैक्सी चलाते हैं। नीतू के साथ उसकी मां भी रहती थी। तरुण के पिता इसी टावर में 18वीं मंजिल पर अकेले रहते हैं। तरुण की मां का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

ससुर के फ्लैट में जाकर उठाया कदम
बुधवार को तरुण के पिता दवा लेने दिल्ली गए थे। उनके फ्लैट की चाबी नीतू के फ्लैट में थी। तरुण भी घर पर नहीं था। पुलिस ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे नीतू 18वीं मंजिल के फ्लैट में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर बालकनी से छलांग लगा दी। सोसाइटी के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति व मृतक की मां से बातचीत की जा रही है। मृतका के के मायके वालों को भी जानकारी दे दी गई है। उनके राजस्थान से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। महिला का कोई बच्चा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article