Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman climbs high-tension tower following a dispute with her husband

ग्रेटर नोएडा: पति से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सकुशल उतरवाया

Fri, 06 Nov 2026 05:44 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 06 Nov 2026 05:44 PM IST
सार

सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस और सिटी चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी देर तक समझाया और किसी तरह सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

विज्ञापन
Woman climbs high-tension tower following a dispute with her husband
हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। टावर पर पहुंचने के बाद महिला ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस और सिटी चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी देर तक समझाया और किसी तरह सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान पुष्पा (35) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। महिला के दो बच्चे है। उसका पति उससे अलग दादरी में रह रहा है। महिला का कहना था कि उसकी समस्याओं का समाधान कराया जाए और उसके पति से बातचीत कराई जाए। इसी मांग को लेकर वह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के टावर पर चढ़ने और आत्महत्या की चेतावनी देने की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले महिला को शांत कराया और उसकी बात सुनी। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता मिली। पुलिस ने महिला के पति को भी मौके पर बुलवाया है। उससे पूछताछ कर दोनों के बीच चल रहे विवाद की जानकारी जुटाई जा रही है। 
कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और महिला की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed