फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   woman accuses Husband of wife swapping in Noida posh society

UP: 'मैं दोस्त की पत्नी के साथ सोना चाहता हूं... तुम उसके पति संग सो जाओ' पति पर Wife Swapping का गंभीर आरोप

Sun, 16 Jul 2023 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Jul 2023 01:26 PM IST
सार

नोएडा में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने और वाइफ स्वैपिंग के लिए जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
woman accuses Husband of wife swapping in Noida posh society
पत्नियों की अदला-बदली का सनसनीखेज मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में वाइफ स्वैपिंग (पत्नियों की अदला-बदली) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक विवाहिता ने अपने पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने और वाइफ स्वैपिंग के लिए जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2022 में फेज टू इलाके की एक सोसाइटी में निवासी संकल्प से हुई थी। जो कि मुरादाबाद का रहने वाला है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसका कारोबारी पति जबरदस्ती शराब पिलाता है, मॉर्डन बनाने का दवाब डालता है। इसके अलावा उसे अपने दोस्त के साथ वाइफ स्वैपिंग के लिए कहता है। आरोप है कि नॉनवेज खाने का दवाब भी बनाता है। मामले में महिला के पति, दोस्त, सास, ससुर व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि पिछले वर्ष 18 अप्रैल को वह अपने पति के साथ नोएडा के सेक्टर 75 के एक फ्लैट में पार्टी में गई थी। वहां पति का दोस्त भी अपने वाइफ के साथ आया था। आरोप है कि पार्टी में उसके पति ने उसे जबरन शराब पिलाई। उसके बाद वह दोस्त के साथ सोने के लिए बोलने लगा। इसके अलावा उसने कहा कि दोस्त की वाइफ उसके संग सोएगी। जब पीड़िता ने इनकार किया तो नाराज हो गया और छोड़ने की बात कहने लगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed