{"_id":"68c478b7657c2b13860aaa03","slug":"woman-accused-of-occupying-flat-case-filed-na-news-c-198-1-gbd1023-9798-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला पर लगाया फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला पर लगाया फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली के दिलशाद गार्डन की रहने वाली अलका कमोठी ने विनीता नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने महिला पर अपने शालीमार गार्डन स्थित फ्लैट में जबरन रहने और कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 11 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में अलका कमोठी ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित फ्लैट उन्होंने 15 अक्तूबर 2019 में संजीव रॉयल नाम के व्यक्ति को किराये पर दिया था। जुलाई 2020 के बाद से संजीव ने किराया देना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कानूनी नोटिस भेजकर फ्लैट खाली करने को कहा। तब संजीव ने उन्हें एक लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक से उसे स्टॉप पेमेंट करा दिया। इसी दौरान उनके पिता की तबियत खराब रहने और सितंबर 2021 में निधन होने की वजह से वह मामले पर ध्यान नहीं दे पाईं। कुछ समय बाद उन्होंने कोर्ट में संजीव रॉयल के खिलाफ वाद दायर किया। तब पता चला कि संजीव रॉयल की मौत हो चुकी है। आरोप है कि इसके बाद से विनीता नाम की अंजान महिला फ्लैट में बिना किरायानामा के रहने लगी है। मना करने पर फ्लैट भी खाली नहीं किया जा रहा है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दस्तावेजी जांच चल रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।