{"_id":"68eff58878ba028e6407741e","slug":"withdrawal-of-four-lakhs-from-the-account-of-army-mans-wife-na-news-c-5-1-drn1027-813054-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सैन्यकर्मी की पत्नी के खाते से चार लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सैन्यकर्मी की पत्नी के खाते से चार लाख निकाले
विज्ञापन
दिवंगत सैन्यकर्मी की पत्नी से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। सैन्यकर्मी की पत्नी के खाते से परिचित ने लाखों रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। पीड़ित के खाते में अब करीब 28 हजार रुपये की रकम बची है। पीड़िता ने अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस को पनियाला रोड मूल मुरादाबाद निवासी महिला ने बताया कि पति का देहांत कुछ साल पूर्व हार्टअटैक से हो गया था। पति सैन्यकर्मी थे। सरकार ने उन्हें पति की मृत्यु के बाद पेंशन का लाभ दिया था। आरोप है कि इस बीच छोटे भाई के दोस्त का घर पर आना-जाना हो गया और भाई के दोस्त ने झांसा देकर एक बाइक भी खरीदी। अब चोरी छिपे खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।
उन्हें इस बात का पता बैंक की पासबुक एंट्री कराने पर पता चला। बुधवार को पीड़ित महिला अपने भाई के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के मुताबिक आरोपी आईआईटी की मैस में भी काम कर चुका है और अब फरार है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला ने मौखिक शिकायत की है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।