फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Withdrawal of 10 lakhs from the account of retired inspector by becoming treasury babu

Noida News: ट्रेजरी बाबू बनकर सेवानिवृत दरोगा के खाते से 10 लाख निकाले

Wed, 02 Aug 2023 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 10 lakhs from the account of retired inspector by becoming treasury babu
ट्रेजरी बाबू बनकर सेवानिवृत दरोगा के खाते से 10 लाख निकाले
विज्ञापन


- खाते से तीन बार में निकाले पेंशन का पैसा, रिपोर्ट दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजोंं ने ट्रेजरी बाबू बनकर यूपी पुलिस के सेवानिवृत दरोगा के खाते से तीन बार में दस लाख रुपये निकाल लिए। खाते से पेंशन का पैसा निकलने के बाद पीड़ित परिवार परेशान है। इस मामले में नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुलंदशहर निवासी किशन पाल सिंह 31 अक्टूबर 2022 को सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृति के बाद उनके खाते में पैसे आए। 12 नवंबर को किशन पाल के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेजरी बाबू बताकर किशन से बैंक संबंधी जानकारी हासिल की। कॉल करने के कुछ समय बाद ही किशन के खाते से तीन बार में दस लाख रुपये निकल गए। अगले दिन जब उन्होंने मोबाइल में खाते से दस लाख रुपये निकालने का मैसेज दिखा। जालसाजों ने पहली बार में 4.50 लाख, दूसरी बार में तीन लाख जबकि अंतिम बार में 2.50 लाख रुपये निकाले। उन्होंने मामले की शिकायत बुलंदशहर पुलिस से की। इसके बाद वहां से इस मामले को नोएडा साइबर क्राइम थाना भेजा गया।
विज्ञापन

अब सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने कर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस जालसाज के मोबाइल नंबर की जांच कर रही है और जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई है उसकी जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed