फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will go to BJP headquarters today, put all the leaders in jail: Kejriwal

आज जाएंगे भाजपा मुख्यालय, सभी नेताओं को जेल में डाल दो : केजरीवाल

Sat, 18 May 2024 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Will go to BJP headquarters today, put all the leaders in jail: Kejriwal
बिभव की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा की साजिश पूरा देश देख रहा
विज्ञापन

कुछ दिन बाद सौरभ भारद्वाज, आतिशी और राघव चड्ढा को भी जेल में डालेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भाजपा पर आप नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। उन्होंने आप के सभी नेताओं को जेल भेजने की चुनौती देते हुए प्रधानमंत्री से कहा कि ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। रविवार को दोपहर 12 बजे पार्टी के सांसदों, विधायकों समेत सभी बड़े नेताओं को लेकर हम भाजपा मुख्यालय आ रहे हैं। इसके बाद सभी को जेल में डाल दीजिए। भाजपा की साजिश पूरा देश देख रहा है। आप के नेताओं के पीछे पड़े हैं। पहले मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, फिर मुझे जेल भेजा और अब पीए बिभव को जेल में डाल दिया।


हमारी पार्टी का कसूर सिर्फ इतना है कि दिल्ली में स्कूल बनवाए, अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाकर मुफ्त इलाज दिया। 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी, जो ये नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री गलतफहमी में हैं कि नेताओं को जेल में डालकर आप को कुचल देंगे। ऐसे तो आप खत्म नहीं होने वाली। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा अभी लंदन से लौटे हैं और ये कह रहे हैं कि उन्हें भी जेल में डालेंगे। कुछ दिन बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी जेल में डालेंगे। ये लोग सरकारी स्कूल नहीं बना सकते। इसलिए ये लोग दिल्ली में सरकारी स्कूल बनने देने से रोकना चाहते हैं। आप जिस-जिस को जेल में डालना चाहते हैं, डाल दो। आप एक बार सभी नेताओं को जेल में डालकर देख लो। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में है। पार्टी के जितने नेताओं को जेल में डालोगे, उससे सौ गुना नेता यह देश पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed