फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Why couples get into illicit relationships Then husband and wife become enemies of their lives

क्यों अवैध संबंध में पड़ जाते हैं दंपती: राह भटकने के पीछे ये दो कारण सबसे अधिक, तीन केस साफ कर देंगे स्थिति

Mon, 07 Apr 2025 06:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 06:57 PM IST
सार

रिश्तों में संवाद की कमी सबसे बड़ा कारण बनता है गलतफहमियों और भावनात्मक दूरी का। जब लोग एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते, तब ही ये संबंध बाहर खोजे जाते हैं। 

विज्ञापन
Why couples get into illicit relationships Then husband and wife become enemies of their lives
क्यों अवैध संबंध में पड़ जाते हैं दंपती - फोटो : Freepik
loader

विस्तार

वैवाहिक जीवन में संवादहीनता और आपसी सम्मान की कमी के कारण तनाव उत्पन्न हो रहा है। जो दंपती को अवैध संबंध की तरफ धकेल रहा है। जब इसका पता चलता है तो वो जान के दुश्मन बन रहे हैं। इस कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पिछले एक दशक में अवैध संबंधों के कारण होने वाली हत्या और आत्महत्या के मामले में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

कब आकर्षण में फंसकर अवैध संबंधों की ओर बढ़ रहे लोग
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रताप सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के बीच जब संवाद टूटता है और सम्मान कम होता है। तब रिश्तों में दरार आने लगती है। जिससे कई बार लोग बाहरी आकर्षण में फंसकर अवैध संबंधों की ओर बढ़ जाते हैं। रिश्तों में संवाद की कमी सबसे बड़ा कारण बनता है गलतफहमियों और भावनात्मक दूरी का। जब लोग एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते तब ही यह संबंध बाहर खोजे जाते हैं। यह प्रवृत्ति केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी अत्यंत खतरनाक है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलकर बात न करना, फिर बाहर संबंध ढूंढना
रिश्तों में संवाद की कमी सबसे बड़ा कारण बनता है गलतफहमियों और भावनात्मक दूरी का। जब लोग एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते, तब ही ये संबंध बाहर खोजे जाते हैं। पति और पत्नी के बीच कम्पैटिबिलिटी यानी आपसी समझ, संवाद और सम्मान बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह केवल वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज में अपराधों को रोकने के लिए भी जरूरी है। 

विज्ञापन

इसे कैसे रोका जा सकता है
विवाह से पहले और बाद में काउंसलिंग, खुला संवाद और भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहन देकर इस बढ़ती समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। समाज को यह समझना होगा कि रिश्ते केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास और साझेदारी का बंधन हैं। इन्हें समय, समझ और सम्मान से सींचा जाना आवश्यक है। अन्यथा इसके दुष्परिणाम केवल एक परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

अवैध संबंधों के कारण पिछले एक साल में हुई हत्या के प्रमुख मामले
केस-1
नवंबर-2024 में जारचा कोतवाली क्षेत्र में एक घर में घुसकर एक महिला की उसी के पड़ोसी ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी और महिला के बीच में अवैध संबंध थे। लेकिन इसी दौरान वह महिला किसी और से भी बातचीत करने लगी जो कि आरोपी को नागवार गुजरा। उसने महिला के घर में जाकर उस पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केस-2
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में दिसंबर-2024 में पति ने ही अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसे शक था कि पत्नी के गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। कई बार मना करने के बावजूद भी वह नहीं मानी। परेशान होकर आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी नौकरी का बहाना बनाकर बाहर चला गया था।

केस-3
कासना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिसंबर-2024 में एक महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। प्रेमी के साथ अवैध संबंधों में पति रोड़ा बन रहा था। जिसके चलते मृतक की पत्नी के प्रेमी ने व्यक्ति को शराब पिलाने के बाद उसकी गला रेत कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed