फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Whoever could get hold of it ran towards the road, now whatever was left behind, everything drowned

Noida News: जो हाथ लगा लेकर सड़क की ओर भागे, अब जो छूटा, सब डूबा

Thu, 04 Sep 2025 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Whoever could get hold of it ran towards the road, now whatever was left behind, everything drowned
नोएडा। डूब क्षेत्र में रहने वाले शहरवासी जलस्तर में अब अपना सामान बांधकर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अपने घरों को छोड़ने को तैयार नही हैं। उनका कहना है, सालों की मेहनत से तैयार घरों को छोड़कर जाना बेहद कठिन है।
विज्ञापन


सेक्टर-127 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया, यहां स्थिति बहुता बिगड़ी हुई है। लोग अपने घरों का आधा सामान छोड़कर जो हाथ लग रहा उसे लेकर शिविरों का रुख कर रहे हैं। स्थिति यह है कि घर छूटने के डर और लाखों का सामान इसी बाढ़ में डूबने के डर से न तो रात की नींद और चैन दोनों उड़ गया है। 5 सालों से यमुना किनारे डूब क्षेत्र में घर बनाकर अपने परिवार संग रह रही सीमा ने बताया, अचानक रात में यमुना का पानी उनके घर के पास तक आ गया था, सुबह नींद खुली तो लगा अब बच नहीं पाएंगे। तभी वहां आस पास शोर मचने लगा तो जो हाथ लगा उन जरूरी सामानों के लेकर वह अपने परिवार संग रोड के पास आ गईं। उन्होंंने देखा उन्ही की तरह अन्य लोग भी अपना आधा सामान लेकर रोड के पास आ गए।
विज्ञापन



सरकार शौचालय, ठहरने व बिजली की कराए व्यवस्था
सेक्टर-127 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया, प्रशासन काफी राहत कार्यों में जुटा हुआ है। वहीं, उनका कहना है कि कई समाजसेवी संस्थाएं भोजन इत्यादि का प्रबंध कर रही हैं। प्रशासन भी मदद में जुटा हुआ है, लेकिन अभी यहां महिलाओं के लिए शौचालय, इलेक्ट्रिक उपकरणों को चार्ज करने के लिए बिजली समेत अन्य व्यवस्थाएं नही हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यह व्यवस्थाएं प्रशासन जल्द से जल्द कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed